SHIVPURI में कांग्रेस का झटका: फिल्म अभिनेत्री नगमा की सभा कैसिंल, शोपीस बनी कांग्रेस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि कांग्रेस के शिवपुरी विधानसभा प्रत्याशी के सिद्दार्थ लढा के समर्थन में सभा लेने आ रही कांग्रेस की स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री नगमा की सभा कैसिंल हो गई है। इस सभा में फिल्म अभिनेत्री नगमा के दिदार करने पहुंचे हजारो जनमानस को मायूस लौटना पटा। इस सभा के रदद होने के कई कयास अब लगाए जा रहे है।

जेसा कि विदित था कि आज रात 9 बजे शहर के पुरानी शिवपुरी स्थित सुभाष चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में फिल्म अभिनेत्री नगमा की सभा होनी थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस सभा को लेकर बडी ही उत्साहित थी। खासकर कांग्रेस के प्रत्याशी सिद्दार्थ लढा। कांग्रेस ने इस सभा का प्रचार—प्रसार भी बडी दम से किया था। 

निर्धारित सभा स्थल पर 8 बजे से ही जनमानस पहुंचना लगा था। मंच भी तैयार भीड भी  नगमा के दर्शन के लिए आतुर,मंच पर कांग्रेस के नेता और प्रत्याशी सिद्धार्थ लढा भी नगमा का इंतजार कर रहे थे,लेकिन अचानक से खबर आई कि फिल्म अभिनेत्री नगमा अपने निर्धारित समय पर नही आ रही है। और सभा का समय भी निकल चुका है। इस कारण इस सभा को रदद किया जाता है।

यह खबर सभा स्थल पर उपस्थित जनमानस से ज्यादा कांग्रेस के प्रत्याशी सिद्दार्थ लढा को मायूस कर गई। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा के यशोधरा राजे सिंधिया जैसे प्रत्याशी से चुनाव लडने के लिए कांग्रेस ने सिद्धार्थ को अकेला छोड दिया मतदान का दिन जैसे—जैसे करीब आ रहा है जैसे—जैसे ही शहर से कांग्रेस नेताओ की डूयूटी अनियत्रित लगाई जा रही है।

शिवपुरी में कांग्रेस के किसी भी दिग्गज नेता की सभा अभी तक नही हुई हैं। अब नगमा की सभा भी कैसिंल  हो गई। इससे लग रहा है कि यहां कांग्रेस शोपीस बनकर चुनाव लड रही हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!