शिवपुरी। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के कल्याणपुर गांव से आ रही है। जहां आज ग्रामीणों ने चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की बात कही है। उक्त ग्रामीण आजादी के बाद से मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे है।
आज मीडिया से बातचीत करते हुए कल्याणपुर के ग्रामीणों ने बताया है कि वह आजादी के बाद से आज तक बिजली पानी जैसी मुलभूत सुविधाओं से परेशान हो रहे है। यहां चुनाव के बाद न तो कोई नेता उनकी कोई सुध लेते है। यह सिर्फ चुनाव के समय ही गांव में आते है।
ग्रामीणों ने बताया है कि कल्याणपुर में नेताओं का रेत का लंबा कारोबार अवैध रूप से संचालित होता है। उसके बाबजूद भी कोई इनकी सुध नहीं लेता है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने मतदान न करने का निर्णय लिया है। मतदान न कर वह चुनाव का बहिष्कार करेंगें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।