शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शिशु बाल पथ संचलन शहर के वीर तात्याटोपे मैदान से दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ हुआ और शहर के कोतवाड़ी रोड़ होते हुए आर्य समाज रोड़, धर्मशाला रोड़, 14 नम्बर कोठी, माधव चौक, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड़ होते हुए पुन: तात्याटोपे ग्राउण्ड पर पहुंचकर समापन किया। इस अवसर पर बाल स्वयंसेवकों का शहर में विभिन्न मार्गो पथ संचलन निकला जहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षो कर स्वयंसेवकों का जोशीला स्वागत किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।