यशोधरा राजे ने खोड में किया रोड शो, विकास के नाम पर मांगे वोट | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया ने आज खोड़ ग्राम पंचायत एक विशाल रोड़ निकाला गया और जिसमें यशोधरा राजे सिंधिया के साथ पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु जैमिनी, ओमी गुरू, मदन बिहारी श्रीवास्तव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जगह-जगह जोशीला स्वागत किया। साथ ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि विकास के लिए भाजपा को ही चुनेंगे। वहीं शहरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मप्र सरकार ने संपूर्ण प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी इसलिए अब समय आ गया है कि समृद्ध मप्र बनाने विकास के लिए भाजपा सरकार को चुनें, समाज की मांगें और समाज के लिए किए जाने वाले प्रदेश सरकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसलिए हमेशा भाजपा ने सर्वहारा वर्ग के विकास को परिलक्षित किया है इसलिए आगे आऐं और भाजपा को चुनकर समृद्ध मप्र बनाने में अपना योगदान दें। यह आह्वान किया मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री एवं विधानसभा शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रत्येक समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अक्षय भंसाली ने मांगे मां के लिए मत

शहर के वार्ड क्रमांक 31, 34, 36 38, में घर-घर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया समर्थन में उनके सुपुत्र अक्षय भंसाली ने माँ वोट रूपी आशीर्वाद मांगा और कहा कि शहर विकास के लिए आने वाली 28 तारीख को कमल के फूल पर मोहर लगा कर विजयीश्री दिलायें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!