सोशल मीडिया पर मिली सूचना पर जन्मदिन पर रक्तदान करने पहुंचे एसआई रूपेश शर्मा | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शिवपुरी साइबर सेल प्रभारी एसआई रूपेश शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर रक्त की कमी से जूझ रहे एक व्यक्ति को रक्तदान किया।श्री शर्मा ने रक्त अल्पता से जूझ रहे बैराड़ निवासी प्रकाश बघेल को ए पॉजिटिव रक्त देकर उनको जीवनदान दिया। मरीज प्रकाश बघेल का रक्त इस समय मात्र 2.8 है, ऐसे समय में एसआई रूपेश शर्मा ने अपने व्यस्तत्तम समय में से समय निकालकर मरीज की मदद की।

इस दौरान रूपेश शर्मा ने बताया कि मैंने सोशल मीडिया पर अस्पताल में एक मरीज को रक्त की अव्यशयकता की पोस्ट पड़ी तो वे तत्काल अस्पताल आ गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए, उसे स्वयं समय समय पर रक्तदान करते हुए अन्य व्यक्तियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। यहां बताना आवश्यक होगा कि एसआई रूपेश शर्मा का आज जन्मदिवस भी है और उन्होंने आज रक्तदान करकर अन्य लोगों को भी अपने जन्मदिन पर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!