एट्रोसिटी एक्ट का जिन्न चुनाव में बोतल से बहार, BJP को नही देंगेें वोट | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवुपरी। स्वर्ण और पिछडे समाज पर थोपा गया काला कानून का विरोध चुनाव से पहले अपने चरम पर था। इस एकट का विरोध में एक एक राजनीतिक पार्टी सपाक्स का उदय हो गया, लेकिन सपाक्स चुनाव में उलझ गई। और अपने मूल मुददे इस काले कानून का विरोध का हवा नही दे पा रही है। परन्तु शिवपुरी एट्रोसिटी एक्ट का जिन्न बोतल से बहार आ चुका है।

हाल ही में गठित हुई करणी सेना ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को हराने की बात कही है। शहर के सुख सागर होटल में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि एट्रोसिटी एक्ट के मुद्दे पर भाजपा ने धोखा किया है। इसलिए उनका विरोध करना राजपूत करणी सेना ने शुरू किया है। 

इसके तहत मध्य प्रदेश की एस सी एस टी सीटों पर जितने भी सपाक्स के प्रत्याशी खड़े हुए हैं उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है उन्हें तन मन और धन से करणी सेना सहयोग करेगी। जबकि प्रदेश की अन्य सीटों पर वह भाजपा को हराने वाले प्रत्याशियों को दम देगी। फिर चाहे वह प्रत्याशी कांग्रेस का हो या सपाक्स का। करणी सेना का लक्ष्य भाजपा को हराना है और इसीलिए वह इस तरह की रणनीति बनाने में जुटी है। 
 
राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि पिछोर में वह केपी सिंह के साथ जाएंगे और कांग्रेस का समर्थन करेंगे। जबकि पिछोर में सपाक्स प्रत्याशी रमेश खटीक का समर्थन करेंगे यही नहीं कोलारस शिवपुरी और पोहरी के लिए वह रणनीति में बनाने में जुटे है। एक-दो दिन में वह तलाश कर लेंगे कि भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी कौन है फिर वह उसका समर्थन करेंगे। फिर चाहे वह सपाक्स हो या कांग्रेस का प्रत्याशी हो।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!