भाई और भाभी में हो रही थी लडाई, छोटे भाई ने भाई में आग लगाई | Badarwas News

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास कस्बे के वार्ड 9 में बुधवार को एक पति-पत्नि के विवाद में बीच बचाब करने आए छोटे भाई ने गुस्से में अकार अपने बडे भाई पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। घटना में युवक झुलस गया। युवक को स्वास्थय लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अुनसार नगर के वार्ड 9 के निवासी मनोज कोली व उसकी पत्नी संध्या के बीच किसी बात पर बुधवार की देापहर विवाद हो रहा था। इसी दौरान मनोज का छोटा भाई पवन आ गया और उसने दोनो के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया। 

बताया जा रहा है कि इस विवाद में मनोज स्वयं पर कैरोसिन डालकर आग लगाने की धमकी दे रहा था। तभी छोटे भाई पवन को गुस्सा आया और उसने मनोज पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी। हालाकि पुलिस इीस मामले को संदिग्ध मान रही हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!