शिवपुरी। जिले में इस बार कुछ अलग तरह का चुनाव प्रबंधन हो रहा है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। इन दिनों चुनाव सामग्री का वितरण किया जा रहा है। आसपास के सभी जिलों में चुनाव सामग्री का वितरण रिटर्निंग आॅफीसर स्तर से किया जा रहा है। कर्मचारी अपनी तहसील कार्यालय तक आता है और चुनाव सामग्री लेकर जा रहा है परंतु शिवपुरी में सभी कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर बुलाया जा रहा है। साइंस कॉलेज से पूरे जिले की चुनाव सामग्री वितरित हो रही है। हालात यह हैं कि साइंस कॉलेज में सुबह 5 बजे से लाइन लगना शुरू हो जाती है। इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में काफी रोष है परंतु आचार संहिता के कारण फिलहाल कर्मचारी संगठन भी चुप हैं।
अजीबोगरीब चुनाव प्रबंधन से कर्मचारी परेशान, सुबह 5 बजे से लाइन लगी | Shivpuri News
11/21/2018
0


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।