पूरन खेडी टोल पर फिर भाजपा नेता का हंगामा, पुलिस ने टोलकर्मी उठाए | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शिवपुरी में 48 घंटे बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हैं, इस कारण भाजपा के कई दिग्गजों का शिवुपरी आना-जाना लगा हैं। अभी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार चौहान द्वारा टोल कर्मियों के मारपीट का मामला अभी शांत नही हुआ हैं, इससे पूर्व भाजपा नेता और टोलकर्मी के विवाद की एक खबर आ गई हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलारस विधानसभा के पूरन खेडी टोल टेक्स पर शनिवार-रविवार की मध्य रात्री भाजपा संगठन के एक पदाधिकारी की गाड़ी गुजरी इन नेताजी के साथ अन्य गाडिया भी थी, टोल कर्मियो के द्वारा टोल वसूलने के लिए रोका गया तो नेता और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि इस विवाद की सूचना तत्काल भाजपा के नेता ने जिले वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सूचना पर कोलारस थाने की पुलिस ने पूरन खेडी टोल पर मौजूद तीन कर्मचारी कुवेर सिंह, पवन राजपूत एवं उपाध्याय को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लेकर आई और उन्हे रविवार को पूछताछ के बाद रिहा किया, हालाकि पुलिस ऐसा कोई मामला मानने से इंकार कर रही है और किसी भी टोलकर्मी को उठाने की माना कर रही हैं।

जानकारी आ रही है कि पुलिस की इस कार्रवाई से टोल पर हडकंप की स्थिती उत्पन्न हो गई। अभी तक पुलिस ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार चौहान के खिलाफ टोल कर्मियो की मारपीट को लेकर मामला दर्ज नही किया हैं। कांग्रेस ने भी ज्ञापन देकर सांसद पर मामला दर्ज करने की मांग की हैं।

कुल मिला कर पूरनखेडी टोल प्लाजा पर अभी तक जितने भी बड़े विवाद हुये है उनमें सबसे पहले युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान उसके बाद भाजपा के ही एक बडे नेता के वाहन से विवाद के बाद टोल कर्मियो पर मुकदमा एवं जेल तक जाना पडा। उसके बाद तीन दिन पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं उनके स्टाफ द्वारा टोल कर्मी के साथ मारपीट तथा रविवार की रात्री पुन: टोल पर विवाद के बाद टोल कर्मियो से पुलिस द्वारा उठा लेना से भाजपाईयो की दबंगई सामने आ रही हैं। खबर लिखते-लिखते यह भी खबर आ गई कि पुलिस के 3 जावानों की डयूटी अब टोल पर लगा दी गई हैं, ऐसा हो सकता है कि अमित शाह के दौरे के लेकर किया गया हैं जिससे इस दौरे तक किसी भाजपा नेता के साथ विवाद की स्थिती निर्मित नही हो।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!