पानी भरने गई महिला के साथ सामूहिक बलात्कार,मामला दर्ज | Shivpuri News

0
शिवपुरी | नरवर थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ बलात्कार  का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। फुरतला गांव की 27 साल की महिला मजदूरी पर समीप स्थित गांव दौलतगंज बंगला में 26 अक्टूबर को मजदूरी करने आई थी। खेत पर मजदूरी के दौरान पानी भरने के लिए समीप ही दूसरे खेत पर चली गई। 

यहां दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी का बलात्कार किया। लोकलाज के चलते पहले तो उसने किसी को नहीं बताया। बाद में पति को सच्चाई बता दी। पति के साथ नरवर थाने आकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी खैरू गुर्जर और रवि गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!