Kautilya Academy, SSC PUBLIC SCHOOL सहित 5 संचालक कर रहे थे आचार संहिता का उलंघन, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां आज पुलिस ने नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत पर 5 लोगों पर आचार संहिता उलंघन की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही नगर पालिका ने अवैध रूप से लगे इनके होर्डिंग भी उतरवाए है। जानकारी के अनुसार बीते रोज नगर पालिका परिषद शिवपुरी में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ गोविंद भार्गव ने शिकायत दर्ज कराई कि संचालक कलाकृृति फैशन लाहोटी कॉॅम्प्लेक्स टेकरी,रविन्द्र सिंह धाकड एसएससी पब्लिक हायर सेकेन्डरी स्कूल मनियर,संचालक इंदौर कौटिल्य एकेडमी भोपाल शाखा, संचालक महाराणा प्रताप हायर सेकेन्डरी स्कूल जबाहर कॉलोनी और संचालक कौटिल्य एकेडमी पडाव ग्वालियर ने गांधी पार्क में अवैध रूप से अपने बैनर पोस्टर लगा रखे है।

जिसपर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका शिवपुरी ने उक्त बैनरों को जप्त कर सिटी कोतवाली में सभी के खिलाफ धारा 3 मध्यप्रदेश सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्यवाही आचार संहिता के तहत की गई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!