पत्नी कींजरी मंदिर पर दर्शन करने गई, नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

0
शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहाँ ग्राम ऐंचवाडा में अपनी पत्नी से नाराज एक युवक ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना परिजनों ने बैराड़ थाना पुलिस को  दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार महेश लखेरा पुत्र घनश्याम लखेरा उम्र 40 साल अपने घर पर था रात्रि में महेश की पत्नी कींजरी माता के मंदिर पर गई हुई थी। घर पर महेश अकेला था। रात्रि में महेश ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि कींजरी जाने को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था । पत्नी विवाद के बाद चली गई थी और उसके बाद पति ने यह घातक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!