कलेक्टर फिर ज्ञापन लेने नहीं आईं, बेआबरू होकर लौटे विधायक भारती | Shivpuri

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी भारतीय किसान संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बहार संकेतिक धरना दिया था, धरने के बाद संघ को कलेक्टर को ज्ञापन देना था, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती भी किसान संघ के इस कार्यक्रम में इनके साथ थे वे भी कलेक्टर को ही ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन मेडम बाहर ही नही आई और विधायक साहब बेआबरू होकर कलेक्ट्रेट के दरवाजे से रूखसत हो गए। 

शिवपुरी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता अपनी हठधर्मिता के लिए जाने जाने लगी है क्योंकि कुछ समय पूर्वी उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का ज्ञापन अपने चेंबर से बाहर लेने से इनकार कर दिया था जिसके चलते लगभग 3 घंटे तक एक हाई वोल्टेज ड्रामा चला था।

आज भी ऐसा ही कुछ हुआ, किसानों के आंदोलन का समर्थन करने विधायक प्रहलाद भारती भी शामिल हुए लेकिन तब भी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के द्वारा चेंबर के बाहर आना भी मुनासिब नहीं समझा जब पूरा मामला बढ़ता देख विधायक भारती उल्टे पांव वापस लौट गए। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता की हठधर्मिता के चलते विधायक भारती ने भी ऊपर शिकायत करने की बात कही। अब देखते हैं कि शिवपुरी जिले में कलेक्टर शिल्पा गुप्ता की हठधर्मिता कब तक कायम रहती है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!