सावधान पोहरी! आपके यहां पैर पसार रहा है डेंगू, स्वास्थ्य विभाग मौन | Pohri

Updesh Awasthee
0
पोहरी। शिवपुरी जिले में लगातार डेंगू का डंक जारी है। डेंगू के डंक से अभी तक दर्जनों मौत हो जाने का मामला सामने आया जो थमने का नाम नही ले रहा। पोहरी में भी डेंगू ने प्रबेश ले लिया है जिससे लोगो को ओर परेशानी में डाल दिया है। डेंगू के डंक से पूरा स्वास्थ्य महकमा लचर स्थिति में है। ऐसे में पोहरी में एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जिसमे भी स्वास्थ्य सुविधायों का टोटा है। ऐसे में पोहरी के लोगो को आने बाले समय मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्लेट्स कम होंने के बाद होती है मौत 
डेंगू के डंक ने पूरे प्रदेश में अपनी नींव जमा ली है बही शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में भी डेंगू ने प्रबेश कर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में पोहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं ओर जांच के संसाधनो के न होने के कारण लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग समय रहते ही उपचार हेतु ग्वालियर प्राइवेट संस्थानों भर्ती होने को मजबूर है। डेंगू के डंक के बाद सीधे प्लेट्स में कमी आती है जो लोगो के लिए घातक सावित होती जा रही है। ऐसे में समय रहते उपचार न होने पर डेंगू पॉजिटिव की मौत होने के मामले सामने आ रहे है।

स्वास्थ्य विभाग ने साधी चुप्पी 
पोहरी में अभी तक स्वास्थ्य विभाग में डेंगू से सम्वन्धित कोई उपचार हैं और न ही जांच के संसाधन है। ऐसे में पोहरी में डेंगू के कहर से बचने के लिए लोगो को अन्य शहरों के अस्पतालों में शरण लेनी पड़ेगी। पोहरी तहसील एक पिछड़ी तहसील है जहां लोगोबकी सिर्फ मलेरिया ओर फेलसिफेराम की जांच हो पाती है ऐसे में डेंगू के डंक का पता लगाना स्वास्थ्य विभाग को भी घेरे में ले लिया है। देखना यह है डेंगू के डंक से आखिर बिना संसाधनों के कैसे निपटेगा स्वास्थ्य महकमा।

पोहरी में नही हुआ दवा का छिडक़ाव
पोहरी मुख्यालय पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा छिडक़ाव तक नही कराया गया है। लगातार बारिश होने के बाद बारिश का पानी इक_ा हो गया है जिससे मच्छर पनपने लगे है। ऐसे में बिभाग द्वारा अभी तक कोई भी ऐसे संसाधनों का उपयोग नही किया गया है जिससे डेंगू की रोकथाम की जा सके।

रोकथाम नही की तो होगा घातक असर 
पोहरी में अभी डेंगू ने प्रवेश ही किया है जिससे ज्यादा ममाले सामने नही आये है। समय रहते स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगर लोगो को संझाइस ओर दवा छिडक़ाव नही कराया तो आगामी दिनों में डेंगू का डंक पूरे पोहरी क्षेत्र में अपनी जडे जमा सकता है। ऐसे में अभी स्वास्थ्य विभाग ओर प्रसाशन के पास समय है ओर टीम बनाकर घरो के लार्वा सहित पीडि़त लोगों की जांच की जाए जिससे इस प्रकोप से बचने में आसानी होगी।

ग्राम ननोरा में निकला डेंगू का मरीज 
पोहरी क्षेत्र से 8 किलोमीटर दूर ग्राम ननोरा में पहला डेंगू का मरीज सामने आया। जहा गाव के  भूरा धाकड़ उम्र 24 को अचानक तेज बुखार आया लेकिन पोहरी में उपचार के बाद भी हालत ठीक नही हुई जिसके बाद ग्वालियर परिवार हॉस्पिटल भर्ती किया जहा 15000 प्लेट्स निकली। ऐसे में पोहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रवेश हो चुका है अगर स्वास्थ्य महकमा सचेत नही हुआ तो इसका प्रकोप हो सकता है।

इनका कहना है-
पोहरी में डेंगू की जांच के लिए कोई संसाधन नही है। बही ग्रामो में दबा छिडकाव कर दिया पोहरी में अगर दवा नही छिडक़ी तो जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
डॉ सुनील गुप्ता बीएमओ पोहरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!