शिवपुरी। जिले में इस दिनों युवकों को स्मैक के नशे ने पूरी तरह से जकड़ लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर लगातार एक के बाद एक कार्यवाहीयां कर रहे है। इसी के चलते आज देहात थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक लाख सत्तर हजार रूपए की स्मैक के साथ एक आरोपी को दबौचा है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध नशीले मादक पदार्थ आई.टी.आई. तिराहे के पास लेकर खड़ा और किसी को बेचने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. शिवुपरी सुरेशचंद दोहरे के निर्देेशन में एक टीम बनाकर पुलिस टीम थाना प्रभारी देहात अनीता मिश्रा के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए गये हुलिए का पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा, संदेह होन पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा गया जिसके कब्जे से 17 ग्राम स्मैक कुल कीमती लगभग 170000 रूपये को विधिवत जप्त कर ओरापी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुब्बा उर्फ मुसब्बर पिता सब्बन खॉन निवासी कुजड़ा मोहल्ला शिवपुरी बताया। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।