शिवपुरी। तथागत फाउण्डेशन के द्वारा प्रारंभ की गई बालक पालक योजना निसंदेह पौधारोपण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी और इससे बालक छात्र जीवन से ही पर्यवरण से जुड़ेगा उक्त बात आज ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दूरसंचार वाहिनी के कमाण्डेंट महेश कलावत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि आपको सौंपे गए 40 पौधे, जिनमें आम, जामुन, अमरूद आपके मित्र हैं और इनसे यदि आप मित्रवत व्यवहार करेंगे तो ये जल्दी पनपेंगे और फलेंगे फूलेगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि कमाण्डेंट महेश कलावत, फाउण्डेंसन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया, सर्जन डॉ. पीके खरे, डीपीओ ओपी पाण्डे और लोकसेवा गारंटी के प्रबंधक रवि शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ वैदिक पद्यति से उपस्थित सभी अतिथि एवं छात्र एवं छात्राओं का श्रीमती उमा मिश्रा, पुष्पा खरे एवं प्रीति जैन के द्वारा तिलक लगाकर अक्षत रोली द्वारा स्वागत किया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।