डेंगू का डंक: महिला की मौत, अभी तक 94 निकले पॉजीटिव, स्वास्थ्य विभाग सो रहा है

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि डेंगू अब लोगों की जान भी लेे रहा है। रविवार को शिवपुरी शहर में सर्किट हाउस रोड रामबाग कॉलोनी निवासी एक महिला सोनी राजपूत (28) की डेंगू से मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई थी तो स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों सहित मलेरिया विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच अभी तक 94 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं लेकिन इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन केवल कागजी उपाय ही कर रहा है। पिछले डेढ महीने से डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसके बाद भी इसकी रोकथाम के लिए जो प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए थे वह नहीं हो रहे। 

पहले 94 केस पॉजिटिव निकले, अब जा रही है जान
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच अभी जिले भर में 94 मरीज पॉजिटिव निकले हैं। केवल शिवपुरी शहर में ही 58 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। शहरी क्षेत्र में बढ़ते डेंगू केस के बीच अब लोगों की जान भी जा रही है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग अपनी कमियां छुपाने में लगा है। मरीजों को जो डाटा रखा जाना चाहिए उससे किनारा किया जा रहा है। जिस महिला की डेंगू से मौत हुई है उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को न होना यह बताता है कि मलेरिया विभाग व अन्य अमला इसकी रोकथाम के लिए सतर्क नहीं। कुल मिलाकर खानापूर्ति की जा रही है। 

फॉगिंग मशीन ताले में, मर रहे हैं मरीज
मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि उनके पास मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग मशीन नहीं है। लेकिन नगर पालिका के पास बड़ी फॉगिंग मशीन हैं जो स्टोर रूम के ताले में बंद है। मलेरिया विभाग के नगर पालिका से भी सर्वे और दवा छिडक़ाव के लिए जो स्टाफ मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। कुल मिलाकर डेंगू के खिलाफ अभियान कागजी रूप से चल रहा है और लोगों की जान जा रही है।

इनका कहना है-
डेंगू के 94 केस पॉजिटिव मिले हैं लेकिन महिला की मौत की खबर हमारे पास नहीं है। मैं पता करवाता हूं। नगर पालिका से सहयोग न मिल पाने के कारण शहर में फॉगिंग मशीन से मच्छर मारने का काम नहीं हो पा रहा। फिर भी हम अपने स्तर से डेंगू रोकथाम के लिए लगे हुए हैं। 
लालजू शाक्य, जिला मलेरिया अधिकारी, शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!