बैराड तालब मे नहाने उतरे 2 भाई 1 की मौत, लाश बरामद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही हैं। कि बैराड नगर पंचायत स्थित बैराड के बडे तालाब में नहाने उतरे 2 भाईयो में से 1 की पानी में डूबने से मोत हो गई हैं।प्रशासन ने रेस्क्यू कर लाश को बरामद कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार बैराड कस्बे के बडे तालाब पर मुरैना जिले के मुरवई का पुरा थाना सबलगढ गांव के रहने वाले पेशे से ट्रक चालक राधेश्याम पुत्र सिद्धार्थ गुर्जर उम्र 22 साल और उसका चचेरा भाई ट्रक क्लींडर हरेन्द्र गुर्जर अपने गांव से ट्रक लेकर कोलारस में सोयाबीन भरने निकले थे। 

रास्ते में बैराड के बडे तालाब में कपडे धोने और नहाने के लिए रूक गए। दोनो भाईयो ने अपने कपडे धोए और नहाने के लिए पानी में उतार गए। बहार गांव के होने के कारण तालाब की गहरार्ई की जानकारी के अभाव में गहने पानी में चलेे गए और डूबने लगे। 

बताया गया हैं कि इन दोनो भाईयो को डूबते देख स्थानीय ग्रामीणो ने तालाब में छंलाग लगा दी ओर छोटे भाई हरेन्द्र को तालाब से बहार निकाल लिया। उसकी जान बच गई हैं, लेकिन बडे भाई राधेश्याम की पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रशासन ने रेस्क्यू कर लाश को निकाल लिया हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!