भ्रष्टाचार ने ली जान: भरभरा गिरा कच्चा मकान,1 की मौत, स्वीकृत था पीएम आवास

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना अंतर्गत ग्राम पिपरौंदा जागीर में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक कच्ची पाटौर गिरने से मलबे में दबकर एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई एंव परिवार के 4 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि कच्चे मकान स्वामी का पीएम आवास योजना में आवास स्वीकृत हो चुका था लेकिन रिश्वत के चक्कर में उसे मिल नही पाया था। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कोलारस की ग्राम पंचायत गणेशखेड़ा के ग्राम पिपरौद जागीर निवासी रामसिंह परिहार अपनी पत्नि गीताबाइ, व बच्चों के साथ पटौर में से रहा था। तभी रात के समय पाटौर भरभरा कर गिर गई। और इसमें सौ रहा परिवार मलबे में दब गया। 

पाटोर के गिरने की आवाज ओर इसके मलबे में दबे जिंदा लोगो की चीख पुकार सुन कर ग्रामीण आए और मलबे को हटाना शुरू कर दिया, और मलबे में दबे घायल लोगो को निकालते हुए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान रामसिंह परिहार की 10 वर्षीय बेटी अंजली की मौत हो गई, जबकि रामसिंह और उसकी पत्नि गीता और अन्य 2 छोटे बच्चे घायल हो गए। 

रामसिंह परिहार ने मृत बच्ची के पिता रामसिंह परिहार ने अस्पताल परिसर में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उसका आवास 5 माह पूर्व स्वीकृत हो चुका हैं। स्वीकृत सूची में उसका नाम 102 नम्बर पर हैं। लेकिन पिछले पांच माह से पंचायत प्रतिनिधि पैसे नही दे रहे हैं। रिश्वत की मांग की जा रही हैं। समय पर मेरा आवास बन जाता तो आज मेंरी बेटी जिंदा होती। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!