शिवपुरी। सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट के निर्णय के विरोध में भाजपा सरकार द्वारा एक नया काला कानून गढने के विरोध मे सपाक्स का विरोध थम नही रहा हैं,लगातार नेताओ को काले झण्ंडे दिखाए जा रहे है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के कोलारस विधायक महेन्द्र सिहं यादव को काले झंडे दिखाए।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के लगभग 1 बजे कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव के झांसी तिराहे पर निज निवास पर सपाक्स समाज ने इस एक्ट का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रर्दशन किया। सपाक्स ने एक ज्ञापन भी सौपा और इस काले कानून को वापस करने की मांग रखी।
विधायक महेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस कानून से नागरिको के मौलिक अधिकारो का हनन किया हैं। लेकिन आपके नेताओ ने इसका विरोध क्यो नही किया वे इस पर मौन साथ गए।
सपाक्स ने महेंद्र सिंह यादव को दिखाए काले झंडे,बांधी काली पट्टी , sc st एक्ट के विरोध pic.twitter.com/z80nyJQn7k— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) September 15, 2018

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।