शिवपुरी। जिले के बैराड़ नगर में आज थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक ली। नगर के थाना प्रांगण मे थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया द्वाराशांती समिति की बैठक ली गई। जिसमे सभी बर्गो एवं धर्मो के लोग ईद व रक्षाबंधन आगामी पर्वो को आपसी भाईचारे एवं सौहाद्र्रपूर्वक मनाये।
आलोक सिह भदौरिया ने उक्त आशय के विचार आज ईदुज्जुहा पर्व पर की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओ के संबंध मे आयोजित सदभावना एवं शांति समिति की बैठक मे व्यक्त किये तथा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, दौलत सिंह रावत, मोहब्बत शाह,जमील शाह, सुभान खांन, मंगल खां, अकबर खां, मुन्ना खां, ओमी सेठ, मनीष बंसल, पत्रकार भगवती सिंघल, सुनील शर्मा, माखन सिंह धाकड, SI सुर्दशन कुमार, ए.एस.आई हरिओम शर्मा, नगर के समाज सेवी एवं गुणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।