चक्की पर जा रहे युवक को पीछे से हॉर्न मारने को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से हमला,

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में एक युवक पर गांव के कुछ लोगों ने उस समय हमला बोल दिया जब वह अपने घर से चक्की पर गेंहू पिसाने जा रहे था। जानकारी के अनुसार शिवकुमार पुत्र पलूआ आदिवासी निवासी मानपुर थाना सिरसौद अपने घर से पास ही स्थिति चक्की पर गेंहू पिसाने जा रहा था। तभी पीछे से धनपाल पुत्र परमू परिहार उम्र 22 साल निवासी मानपुर पीछे से बाईक से आ रहा था। धनपाल ने शिवकुमार को देखकर अपनी बाईक का हॉर्न बजाया। जिसपर दोनों में विबाद हो गया। 

यह विबाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में शिवकुमार के सिर में कुल्हाड़ी लगी है। जबकि धनपाल के हाथ में कुल्हाडी की चोट है। इस मामले में पुलिस ने धनपाल की शिकायत पर आरोपी शिवकुमार के खिलाफ धारा 323,324,294 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 


इस हमले में शिवकुमार को गंभीर चोट आई है। जिसपर इसे डायरेक्ट जिला चिकित्सालय लेकर आ गए है। जहां युवक की हालात गंभीर है। 


आरोपी धनपाल पुत्र परमू परिहार उम्र 22 साल निवासी मानपुर रास्ते में हॉर्न को बजाने को लेकर दोनों धाराओं 324,323,294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!