शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल वरुण इन के पास स्थित नाले में एक नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के होटल वरूण इन के पास नाले में एक नवजात का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना जिला चिकित्सालय को दी गई। वही सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन जिला चिकित्सालय की वार्डन ने आकर उक्त बच्चे को बोरी में रखकर दफनाने के लिए ले गई।
लेकिन क्षेत्र में इस तरह से आए दिन नालों ओर झाडिय़ो में बच्चे के मिलने से सनसनी फैली हुई है और लोग कहते दिखाई दे रहे हैं कि यह किसी कलयुगी मां का काम है जिसकी बदौलत इस बच्चे को फेंका गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।