आरएमओ डॉ एसएस गुर्जर का पीजी में चयन, दी भावभीनी विदाई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला चिकित्सालय में विगत 3 वर्षों से आरएमओ के पद पर पदस्थ डॉ सुरेंद्र सिंह गुर्जर का मुम्बई के मेडिकल कालेज में पीजी डिग्री के लिए चयन हो गया है और इसी वजह से उनकी विदाई पार्टी आयोजित की जानी थी। विदाई समारोह में अस्पताल के सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। जिला अस्पताल लगातार 4 वर्षो से कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट पुरुस्कार प्राप्त कर रहा है। 

अभी तक सिविल सर्जन ओर सीएमएचओ को भी पुरुस्कृत किया जाता रहा लेकिन जिन कर्मचारियों ने वास्तविक धरातल पर मेहनत की उन्हें कभी कुछ नही मिला। इसी को देखते हुए डॉ.गुर्जर ने विदाई समारोह में इन कर्मचारियों को सम्मानित करने का मन बनाया और इस कार्यक्रम में पूरे कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और एक एक सम्मानपत्र भी प्रदान किया गया। सभी ने डॉ गुर्जर की मुक्त कंठ से तारीफ की ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!