पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम खरगवाहा से आ रही है। जहां एक आरोपी ने एक युवती को खेत में अकेला देखकर खेत में ही युवती के साथ जोरा-जोरी करने लगा। इस मामले की शिकायत युवती ने अपने परिजनों से की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खरगवाहा निवासी 22 वर्षीय पीडि़ता अपने निकट वाले खेत में काम कर रही थी। तभी गांव का ही आरोपी पर्वत जाटव पुत्र गोपी जाटव आ गया और युवती को अकेला देखकर पीछे से दबौच लिया।
जब युवती चिल्लाई तो आरोपी मौके भाग गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।