शिवपुरी। बीते दिनों 26 जुलाई को जिले के खनियांधाना क्षेत्र में रामजानकी मंदिर से चोरी हुए 15 करोड़ रूपए कीमती सोने के कलश के मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस इस मामले में हरियाणा के कारीगरों को दोषी मान रही थी। परंतु कारीगर खुद चोरी की सूचना मिलने पर चलकर पुलिस के पास आकर अपनी बेगुनाही बताई।
अपनी बेगुनाही बताने पर पुलिस फिर खाली रह गई। पुलिस अब को अपनी कार्यवाही की शुरूआत फिर से करनी पड़ी है। पुलिस सभी एंगलों से मामले की छानबीन कर रही है। परंतु पुलिस को अभी तक कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे पुलिस आरोपीयों तक पहुंच सके। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने आरोपीयों की सूचना देने पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।
यह इनाम घोषित हो जाने के बाद फरियादी पक्ष के सतेन्द्र प्रताप सिंह और ऋषि प्रताप सिंह ने आरोपीयों को पकडऩे पर 1 लाख रूपए का इनाम घोषित किया। अब पुलिस इस मामले में हाथ पैर पटक रही है। परंतु चोरों की पहुंच से दूर है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने इनाम की राशि बढ़ाने की अनुसंसा आईजी अंशुमन यादव के पास भेजी। जिस पर आईजी अशुमंन यादव ने आरोपीयों की सूचना देने बाले को पुलिस की ओर से 30 हजार रूपए की इनाम की घोषणा की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।