SHIVPURI में मीडिय़ा का सशक्त रूप हैै SHIVPURI SAMACHAR: SP PANDAY

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज के समय की भले ही आवश्यकता सोशल मीडिया है लेकिन ऐसे में शिवपुरी में रहकर जो समय के साथ अपडेट रहने की जो बाध्यता रही है शिवपुरी में मीडिया का सशक्त रूप के रूप में शिवपुरी समाचार डॉट कॉम रही है। उसे शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने करके दिखा दिया है नि:संदेह सोशल मीडिया मे शिवपुरी समाचार डॅाट कॉम ने अपनी अभिन्न भूमिका निभाई है इसे मैं हमेशा ना केवल शिवपुरी बल्कि अब जहां भी रहूंगा वह अपने मोबाईल के साथ अपडेट रहने का प्रयास करूंगा। 

उक्त विचार प्रकट किए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने जो स्थानीय धर्मशाला रोड़ शिवपुरी पर समाचार डॉट कॉम के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां संस्था के संभाग हेड ललित मुदगल द्वारा एसपी श्री पाण्डे की आगवानी की गई और उन्हें पूरे संस्थान द्वारा संचालित न्यूज अपडेट रहने की जानकारी प्रदान की गई। 

इसके अलावा शिवपुरी समाचार डॉट के संचालन, उसके सहयोगी और संवाददाताओं से मिलने वाले फीडबैक के बारे में भी एसपी श्री पाण्डे ने जानकारी ली और यह सब जानने के बाद आज के समय में शिवपुरी समाचार डॉट की आवश्यकता क्यों पड़ी, इसे लेकर उन्होंने संस्थान के द्वारा संचालित सोशल मीडिया के इस अभिनव प्रयास को सराहा। 

इस अवसर पर श्रीराम पाईप के संचालक गिर्राज शर्मा, शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के स्थानीय संपादक ललित मुदगल, ब्यूरो प्रमुख सतेन्द्र उपाध्याय, अशोक अग्रवाल, विजय बिंदास, संजय गर्ग, दीपक गर्ग, केके दुबे, प्रांजल भार्गव सहित पूरा स्टाफ उपस्थिति रहा। इस अवसर पर एसपी श्री पाण्डे को शिवपुरी समाचार संस्थान के द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!