शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने हथियार बेचने आए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की टवेरा से हथियार बेचने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान बलारी के जंगलों में पहुंची वहां उन्हें सफेद टवेरा दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब टवेरा के पास गई तो चालक ने वाहन को चालू कर जंगल की तरफ भगा ले गया, लेकिन बरसात होने के कारण वाहन कीचड़ में फस गया।
पुलिस ने आरोपित का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम रम्मी उर्फ रामजीलाल निवासी घाटीगांव, ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से एक 315 बोर का कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।