शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा के जंगल से आ रही है। जहां जंगल में बकरी चराने गए एक चरवाहेें की लाश कुएं में तैरती मिली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज लखन पाल पुत्र जगन्नाथ पाल उम्र 28 साल निवासी खतौरा हाल रामपुरा रन्नौद बकरियां लेकर जंगल में निकला था।
दोपहर बाद बकरियां अचानक घर पहुंच गईं। बकरियों के साथ लखनपाल साथ नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन लखन की तलाश में निकल गए। जंगल के पास एक कुएं के पास लखन के जूते पड़े हुए थे। कुएं के अंदर झांकने पर लाश उतराती मिली।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।