शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर बायपास पर स्थित राजेश्वरी एण्ड कल्पना ट्रेवल्र्स के ऑफिस पर बैठे बस ऑपरेटर मृगेन्द्र उर्फ मोनू खटीक से तीन आरोपियों ने शराब के लिए पैसे की मांग की और न देने पर आरोपियों ने मोनू की पिटाई लगा दी और उसे जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 327, 294, 506 सहित 3(2)(व्हीए) 3(1)(आर)(एस) एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृगेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र महेश खटीक निवासी सईसपुरा कल रात्रि करीब 12 बजे ग्वालियर वायपास पर स्थित अपने कार्यालय पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी सचिन रघुवंशी निवासी फिजीकल रोड, रायेन्द्र रजक निवासी डॉ. मोघे वाली गली कृष्णपुरम और अंकी निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी वहां पहुंचे और उन्होंने मोनू से शराब के लिए रूपये मांगे जब मोनू ने रूपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं। जब फरियादी ने उन्हें गाली देने से रोका तो वह उखड़ गए और मोनू की मारपीट कर वहां से भाग गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।