शिवपुरी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज कक्षा बारहवीं की छात्रा सपना दांगी ने कलेक्टर के सामने एक बार फिर गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे मेधावी छात्र योजना के तहत मिलने वाली लैपटॉप की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।जबकि मेरे साथ पढऩे वाले अन्य सभी छात्र छात्राओं को यह राशि प्राप्त हो गई है। सपना दांगी का कहना था कि मैंने परीक्षा कक्ष में मेरा जो अकाउंट नंबर दिया था।
उस अकाउंट नंबर को परीक्षा कक्ष के कर्मचारियों द्वारा ना भरते हुए अन्य कोई खाता नंबर भर दिया जिससे यह राशि अभी तक मुझे प्राप्त नहीं हुई है। छात्रा सपना दांगी का कहना है कि मेरी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है और यह राशि प्राप्त ना होने से मैं आगे पढ़ नहीं पा रही हूं।
छात्रा सपना दांगी आज दूसरी बार कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे इससे पूर्व 15 दिन पहले भी वह कलेक्टर महोदय को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।