शर्म करो मुन्ना सरकार: मनियर कॉलोनी 4 फुट डूब में, पलायान जारी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में पिछले 9 दिनो से लगतार हो रही है। जिससे पानी के दर्द से शिवपुरी कराह उठी है। प्रशासन के पास इस दर्द का कोई ईलाज नही है। लगातार बारिश से इस बार शहर की पॉश कॉलोनियां भी पानी में तैरती हुई दिखी। निजली कॉलोनियो का अभी भी बुरा हाल है,खबर आ रही है कि मनियर कॉलोनी में इस समय बुरा हाल है। इस कॉलोनी की स्थिती देख कर शर्म करो मुन्ना सरकार लिखने में कोई अतिशोयोक्ति नही होगीं। 

बताया जा रहा है कि मनियर तालाब के नीचे के क्षेत्र में पिछले चार दिनों से 25 घरों में चार-चार फीट तक पानी भरा हुआ है। यहां से निकले नाले को कब्जा कर पाट देने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी भरने के बाद कुछ लोग अपना घर छोडकर किसी दूसरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने पहुंच गए हैं। 

वहीं नगर पालिका ने मंगलवार को जेसीबी से खुदाई कर अस्थाई नाला बनाया। बुधवार को यहां से पानी निकालने के लिए मोटर पंप रख दिया। दिनभर पानी निकालने की कोशिश जारी रही लेकिन पानी कम नहीं हुआ। अब तहसीलदार ने पटवारी से सीमांकन कर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है ताकि यह पता चल सके कि किन लोगों ने नाले को पाटा है। 

जानकारी आ रही है कि तालाब के नीचे एक व्यक्ति ने पानी निकासी वाली जगह पर दीवार खड़ी कर दी है। पानी निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से जल भराव हो गया है। इसके अलावा नाला कहां थाए इसका भी रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है। राजस्व विभाग इसकी जांच करा रहा है। जांच के बाद तोडफोड की जाएगी। 

मनियर तालाब के नीचे राजू प्रजापति, छाया प्रजापति, रामबाबू गडिया, चंपा धाकड और लाली रजक आदि ने मिडिया को अपनी समस्या बताई। महिला लाली रजक की पाटौर आधी पानी में डूब गई है। लाली डेढ हजार रुपए में किराए से मकान लेकर रह रही है। अन्य लोग भी किराए के मकानों में रहने चले गए हैं। कुछ लोग पानी से घिरे अपने ही मकानों में रहने को मजबूर हैं। बीच शहर में डूब जैसे हालात बन रही है। नगर पालिका ने प्रयास जैसा कुछ नही किया है। केवल जनता का मन समझाने के लिए काम कर रही है। जिला प्रशासन भी केवल बाढ और जलभराव को लेकर खबरे प्रिंट कर रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!