शिवपुरी। आज खनियाधानां के राजमहल में स्थित रामजानकी मंदिर के गुबंद से 55 किलो वजनी सोने के कलश को अज्ञात चोर चुरा ले गया। फरियादी शैलेन्द्र सिंह पुत्र श्री भानू प्रताप सिंह जूदेव की रिर्पोट पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन चोरो पर 10 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।
इस मामले को सुलझाने के लिए बनाई टीम
शिवपुरी एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरो ओर चोरी हुए कलश को बरामद करने के लिए टीम का गठन किया है। पिछोर एसडीओपी आरएस मिश्रा के निर्देशन में निरीक्षक राकेश शर्मा, उप निरीक्षक धर्म सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक बृजमोहन रावत, सउनि नरेन्द्र शर्मा, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, सउनि वासुदेव रावत और प्रआर 885 गोकरण शर्मा को शामिल किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।