कोचिंग में नाबालिग के साथ TEACHER करता था DIRTY TOUCH, पडौसी ने RAPE कर दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने पडौंस में ही निवासरत एक युवक और अपने कोचिंग के टीचर पर किशोरी ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी टीचर और पडौसी के खिलाफ धारा 376, 354,452,506,34 ताहि 3/4,7/8 पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 15 वर्षीय किशोरी ने चाईल्ड हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी कोचिंग का ही टीचर आरोपी मुकेश शर्मा के पास वह कोचिंग पढऩे जाती थी। बीते दो वर्ष से आरोपी मुकेश शर्मा उसके साथ कोंचिंग में ही अश£ील हरकत करता था। 

हद तो तब हो गई जब वह कोचिंग से लौट कर घर आ रही थी। तभी फरियादी के घर के पास में ही रहने बाला आरोपी गिर्राज रघुवंशी पुत्र काशीराम रघुवंशी ने किशोरी को पकडकऱ बस स्टेण्ड के पास ले जाकर उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। जैसे तैसे किशोरी आरोपी के चंगुल से छूटकर आर्ई और पूरे मामले की शिकायत चाईल्ड हेल्पलाईन पर की। चाईल्ड हेल्पलाईन पर शिकायत करने के बाद शिवपुरी से चाईल्ड हेल्पलाईन की टीम लुकवासा पहुंची और किशोरी से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। उसके बाद चाईल्ड हेल्पलाईन की टीम ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी गिर्राज रघुवंशी और कोचिंग संचालक मुकेश शर्मा के खिलाफ रेप सहित पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाज फरार है। 

यहां बता दे उक्त शिक्षक शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल लुकवासा में अथिति शिक्षक है और लुकवासा कस्बे में ही अपनी कोचिंग संचालित करता है। उक्त दोनों आरोपी शादीशुदा है। आरोपी शिक्षक के यहां तो एक बच्चा भी है। परंतु सूत्रों की माने तो उक्त शिक्षक प्रारंभ से ही बदनाम रहा है। यहां नाम न छपने की शर्त पर बताया गया है कि उक्त शिक्षक द्वारा की गई यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी उक्त शिक्षक छात्राओं के साथ अश£ील हरकत कर चुका है। 

बताया गया है कि उक्त शिक्षक पहले कस्बे में संचालित पडौरा के गुरूद्वारा में संचालित स्कूल में भी अपनी इन्हीं हरकतों  की बजाय से केपीएस स्कूल कोलारस से निकाला गया था। हांलाकि इस बात की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। परंतु उक्त छात्राएं बदनामी के डर से अभी तक सामने नहीं आई है। अगर पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच करें तो और उक्त शिक्षक की और भी घटनाएं उजागर हो सकती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!