मोबाईल ने उगला राज: पत्नि ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की निर्मम हत्या

Updesh Awasthee
0
दिनारा। जिले के दिनारा थाना क्षेत्राअंतर्गत  बीते 26 जनवरी को एक अज्ञात लाश मिली थी। इस लाश की पहचान राधेशयाम लोधी निवासी ग्राम कच्छौया के रूप में हुई। बताया गया है कि मृतक की पत्नि ने अपने प्रेमी की हत्या की है। दिनारा थानाअतंर्गत कच्छोआ गांव के पास पिछोर रोड पर बीते 26 जनवरी को पुलिस को एक अज्ञात लाश पड़ी होने की सूचना मिली, इस सूचना पर पुलिस ने लाश को जब्त कर पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। उक्त मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा था, पुलिस ने हत्या की ऐंगल से जांच शुरू की। 

दिनारा पुलिस ने सर्वप्रथम लाश की शिनाख्त की और लाश की पहचान रामस्वरूप लोधी के रूप में हुई। पुलिस को ज्ञात हुआ की मृतक का झगडा अपनी पत्नि सरूपी लोधी से हुआ था। झगडे के बाद सरूपी अपने मायके ग्वालियर जा कर रहने लगी। पुलिस ने मृतक के मोबाईल की कॉल डिटेल खंगाली। इस कॉल डिटेल ने इस ब्लाईड मर्डर की परतें खोल दी। 

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नि सरूपी लोधी ने अपने पति को फोन करके ग्वालियर बुलाया और अपना झगडा खत्म करके अपनी ससुराल वापस जाने को तैयार हो गई। सरूपी लोधी ने ग्वालियर से कार से अपने प्रेमी मोहर सिंह लोधी व जीतू लोधी निवासी ग्वालियर के साथ वापस लोटे। 

जैसे की उक्त चारों कच्छुआ गांव पहुचने वाले थे जैसे ही मृतक की पत्नि सरूपा लोधी और उसके प्रेमी साथी मोहर सिंह ने मृतक के साथ मारपीट कर स्वाफी से गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद इस लाश को पिछोर रोड पर फैक दिया और गाडी से रोंद दिया। 

पुलिस ने इस हत्या के आरोपी मृतक की पत्नि सरूपा लोधी और उसका प्रेमी  मोहर सिंह लोधी निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्रेमी का साथी जीतू लोधी और हत्या में प्रयुक्त होने वाली कार और मालिक मोहर सिंह की तलाश की जा रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!