मायके में प्रेमी के साथ थी नवविवाहिता, भाई जाग गया और हो गई FIR

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम डांग मेघोना में एक महिला ने अपने ही पडौसी पर रात्रि में 1 बजे छत पर पहुंचकर छेड़छाड़ की बारदात को अंजाम दिया। युवती का आरोप है कि इस बारदात के बाद युवती चिल्लाई तो युवती का भाई जाग गया। भाई को जागता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम डांग मेघोना निवासी 21 वर्षीय युवती की ससुराल कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भडौंता में है। बीते 8 दिन से युवती अपने मायके में आई हुई थी। युवती के माता पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घर पर युवती का भाई अकेला था। तभी रात्रि में लगभग 1 बजे पडौस में ही रहने वाला युवती का प्रेमी छत पर आ गया और युवती के साथ छत पर ही रोमांस करने लगा। 

तभी युवती के भाई की नींद खुली और देखा तो उसकी बहिन किसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालात में है। जिसपर भाई ने बहिन को जमकर फटकार लगाई। भाई को जागता देख आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!