शिवपुरी। एनएसयूआई जिला शिवपुरी द्वारा सोमवार को समूचे मध्यप्रदेश सहित शिवपुरी जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन रक्तदान कर मनाया गया। राहुल गांधी की सोच के अनुसार जब तक हम किसी दूसरे के काम में अपनी भागीदारी को नहीं बढ़ाएंगे एवं उसकी मदद और उसके सक्षमता के लिए निरंतर प्रयास करेंगे तो सभी का भला होगा।
इसी युवा सोच के साथ दूसरों की मदद कर करने हेतु एनएसयूआई जिला शिवपुरी द्वारा एवं पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसयूआई जिला शिवपुरी द्वारा जिला चिकित्सालय शिवपुरी में रक्तदान किया एवं जरूरतमंद को रक्त भी प्रदान कराया गया।
रक्तदान शिविर में समस्त एनएसयूआई सदस्यगण पुनीत शर्मा जिला अध्यक्ष अमित कुशवाह सत्यम नायक अंकित चतुर्वेदी ललित समाधिया राहुल सिंह कुशवाह राहिल कुरैशी एवं अन्य सदस्यगण की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।