शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही हैै। जहां जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पूर्व आरोपी मुकेश परिहार ने एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ रेप की बारदात के बाद कुकृत्य की बारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को कल रात्रि में हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने इसे हथगड़ी लगाकर थाने में बिठा लिया। परंतु उक्त बदमाश ड्यूटी पर तैनात संत्री महाराज सिंह को चकमा देकर हथगड़ी खोलकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस आरक्षक महाराज सिंह को तत्काल प्रभाब से सस्पेड़ कर दिया।
इनका कहना है-
हां रेप का आरोपी हथगड़ी खोलकर थाने से भाग गया है। वह आदतन अपराधी था जिसपर आरक्षक महाराज सिंह ने लापरवाही बरती है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। अब गर्मी के चलते आरोपी को लॉकअप में न रखते हुए थाने में रखा था और वह भाग गया।
सतीश सिंह चौहान,थाना प्रभारी देहात
इस मामले में पुलिस आरक्षक की लापरवाही सामने आई है। जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
सुनील कुमार पाण्डे,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।