कलेक्टर मेडम: बीएमओ ने रिश्वत लेकर बिना ठहराव के कर दी आशा की नियुक्ति

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एक आशा-ऊषा-सहयोगी एकता यूनियन की सदस्य ने बीएमओ पर रिश्वत लेकर बिना ठकराव प्रस्ताव के आशा कार्याकर्ता की नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत यूनियन की सदस्य ने कलेक्टर से की। जहां कलेक्टर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। 

आज कलेक्ट्रेट में आशा-ऊषा-सहयोगी चंद्रकला चंदेल ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को एक शिकायती आवेदन सौंपा। जिसमें उन्होंने बीएमओ और बीसीओ पर 15 हजार रूपए की रिश्वत लेकर बिना ठहराव प्रस्ताव के आशा की नियुक्ति करने का आरोप लगाया है और मांग की है कि उक्त मामले की जांच की जाए। 

शिकायतकर्ता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि ग्राम तरावली में 8 हजार 50 की जनसंख्या है। जहां वह वर्ष 2006 से कार्यरत है इसके बावजूद भी बीएमओ और बीसीएओ ने दूसरी आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति कर दी है जो गलत है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!