किसान मोर्चा के सदस्यों ने मंडी में किसानों को शरबत पिलाया

Updesh Awasthee
0
बैराड़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर की नवीन कृषि उपज मंडी में किसानों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल एवं मंडी सचिव अशोक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंडी सचिव ने कहा कि किसान मोर्चा के द्वारा आज किसानों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया गया है। 

उनके द्वारा यह किया गया कार्य काफी अच्छा है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू विरथरे को मंडी में अपनी फसल बेचने आए किसानों ने समर्थन मूल्य पर चना, सरसों खरीदी केंद्र पर अपनी उपज बेचने में आ रही समास्यों से उन्हें अवगत कराया जिस पर अध्यक्ष ने किसानों को आश्वस्त करते हुए उनकी समास्य को जिला प्रशासन को अवगत करा हल करने की बात कहीं। इस मौके पर किसान मोर्चा बैराड़ के अध्यक्ष महेन्द्र यादव, धीरज व्यास, रवि रावत, भरत धाकड़, प्रदीप त्रिवेदी, सैंकी बंसल, प्रमोद परिहार, शैलेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश गर्ग, अशोक शर्मा, शैलू शर्मा, गजेन्द्र यादव, नासिर खान आदि मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!