शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने घर के सामने रखी ट्रेक्टर-ट्रॉली को चुरा लिया। पुलिस को शिकायत में रामनिवास पुत्र श्रीलाल रावत निवासी वार्ड नं.7 भदेरा ने पुलिस को बताया कि 19 मई को शाम के समय उसके घर के पास रखी ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। उसने वाहन को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले में जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।