बस में हुई चोरी, सामान वापस न दिलवाने पर चालक पर केस दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्वालियर वायपास शिवपुरी पर बस में बैठे युवक के बैग से चैन व पायल कोई चुराकर ले गया था। मामले में बस के चालक ने उसे सामान वापस दिलाने की कहा जब उसने खोया हुआ सामान वापस नहीं दिलवाया तो थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

चेतराम पुत्र स्व. भगवानलाल खटीक (72) निवासी सईसपुरा फिजीकल शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को सुबह वह ग्वालियर जाने के लिए ग्वालियर वायपास से बस में बैठे जहां थोड़ी देर बाद किसी ने उनके बैग से पायल व चैन खोलकर निकाल ली थी। 

जब चेतराम ने पायवल व चैन के बारे में पूछा तो बस के चालक व उसके एक साथी ने वापस दिलाने की बात कही। जिस पर लगभग तीन-चार महीने बीत गए लेकिन उन्होंने न तो चैन वापस की और न ही पायल। इसके बाद चेतराम थाने आए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!