दहेज के लिए की थी पत्नी की हत्या

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हनुमान कॉलोनी शिवपुरी में 17 मार्च को एक महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गई थी। मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच एसडीओपी जीडी शर्मा को सौंपी। यहां जांच में पाया कि महिला की हत्या दहेज को लेकर की गई है। मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर व देवर पर केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार सविता धाकड़ की शादी कल्ला धाकड़ निवासी हनुमान कॉलोनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन इसके बाद ससुरालीजन उसे दहेज के लिए आए दिन परेशान करने लगे। इस बात की शिकायत महिला ने अपने पिता से की तो पिता ने आकर समझाईश दी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और महिला की मारपीट तक करने लगे। परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मामले में महिला के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना की। 

मामले की विवेचना एसडीओपी जीडी शर्मा द्वारा की गई जहां विवेचना में पता चला कि महिला की मौत दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने से हुई है। पुलिस ने मामले में पति कल्ला धाकड़, सास गीताबाई धाकड़, ससुर गजराज धाकड़, देवर संतोष धाकड़ के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!