भोपाल। शुक्रवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के सामने 'सत्ता बचाओ-संविधान बचाओ' यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सभा के दौरान सिंधिया विरोधी पर्चे बांटे गए। इस पर्चे के माध्यम से ये बताने की कोशिश की गई कि मुंगावली और कोलारस की जीत का श्रेय सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया जा रहा है। पर्चे में इस बात को जाहिर किया गया है कि दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और नेता प्रतिपक्ष ने भी जीत के लिए मेहनत की थी और कई मायनों में ये उनकी जीत है। अकेले सिंधिया को जीत का श्रेय देना अतिश्योक्ति है। खास बात ये है कि पर्चे बांटने वाला व्यक्ति अपने आप को अशोकनगर का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा बता रहा था। हरिओम शर्मा को दिग्विजय सिंह समर्थित पूर्व विधायक बलवीर कुशवाह का समर्थक बताया जा रहा है।कांग्रेस के कार्यक्रम में खुलेआम बंटे सिंधिया विरोधी पर्चे
6/16/2018
0
भोपाल। शुक्रवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के सामने 'सत्ता बचाओ-संविधान बचाओ' यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सभा के दौरान सिंधिया विरोधी पर्चे बांटे गए। इस पर्चे के माध्यम से ये बताने की कोशिश की गई कि मुंगावली और कोलारस की जीत का श्रेय सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया जा रहा है। पर्चे में इस बात को जाहिर किया गया है कि दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और नेता प्रतिपक्ष ने भी जीत के लिए मेहनत की थी और कई मायनों में ये उनकी जीत है। अकेले सिंधिया को जीत का श्रेय देना अतिश्योक्ति है। खास बात ये है कि पर्चे बांटने वाला व्यक्ति अपने आप को अशोकनगर का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा बता रहा था। हरिओम शर्मा को दिग्विजय सिंह समर्थित पूर्व विधायक बलवीर कुशवाह का समर्थक बताया जा रहा है।
Tags
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।