घर के बाहर सो रही लड़की को फुसलाकर ले गया बदमाश

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रमगढ़ा में निवासरत एक किशोरी अचानक घर से रात्रि में गायव हो गई। परिजनों ने किशोरी को हर संभव जगह पर तलाशा परंतु किशोरी कही नहीं मिली। जब परिजनों ने किशोरी के बारे में जानकारी ली तो सामने आया कि किशोरी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जब युवक का पता लगाया तो वह युवक भी घर से फरार था। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव में निवासरत मोहरसिंह का गाँव की ही 16 वर्षीय किशोरी को प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। सोमवार की रात्रि जब किशोरी घर के बाहर बाहर सोई हुई थी तभी से गायब हो गई। 

परिजनों ने किशोरी की आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मोहरसिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!