शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग मंत्री रूस्तम सिंह ने आज करैरा पहुंचने पर कृषि उपज मण्डी करैरा का निरीक्षण कर कृषकों से शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रही गेहूं के संबंध में चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। श्री सिंह ने कृषकों की शिकायत पर दिहायला सेवा सहकारी समिति के सहायक सचिव श्री कोमल जैन को तत्काल प्रभाव से हटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इस दौरान कृषकों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों का गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर खरीदा जा रहा है। गेहूं खरीदी में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरतने एवं किसानों को परेशान किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष करैरा श्रीमती वती आदिवासी, पूर्व विधायक रमेश खटीक एवं ओमप्रकाश खटीक सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।