पब्लिक पार्लियामेंट की मेहनत रंग लाई: नई पाईप लाईन के लिए टेंडर जारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते 39 दिनों से जल सत्याग्रह कर रही पब्लिक पार्लियामेंट की मेहनत रंग लाने लगी है। इस सत्याग्रह से बेकपुट पर आए प्रशासन ने सिंध पेयजल परियोजना पूरी करने की दिशा में नपा ने बड़ा कदम उठाते हुए आखिर सोमवार को टेंडर जारी कर दिए। 11 करोड़ 81 लाख 25 हजार रुपए की राशि से न केवल बार बार फूट रही डैम से शिवपुरी तक की वर्तमान मुख्य लाइन का अधिकांश हिस्सा बदला जाएगा, बल्कि फिल्टर प्लांट पर फीडरमेन सहित आवास व प्रयोगशाला का भी निर्माण किया जाएगा। शहर में मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन लाइन भी इसी कवायद के क्रम में डालने की योजना हैं। ये पूरा काम 9 माह की अवधि में टेंडर शर्तों के मुताबिक किए जाना हैं।

दोशियान से उठा भरोसा
नपा के सूत्रों ने बताया कि लंबे समय से दोशियान शहर में पानी घर घर पहुंचाने का भरोसा दिलाती रही है, लेकिन ठीक से काम न करने के नतीजे में आज तक शहर में घर घर पानी नहीं पहुंचा। झूठे वादों से खफा सरकार और नपा ने दोशियान को आइना दिखाते हुए टेंडर जारी कर दिए हैं। यह कवायद योजना को जल्द पूरी कराने के लिए भी अमल में लाई जा रही है तो दूसरी ओर दोशियान ने जरा भी हीलाहवाली की तो अब नपा और दोशियान के रास्ते अलग अलग हो सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!