कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में जिला प्रदेश में अव्वल होगा: तरूण राठी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी का उपसचिव के पद पर भोपाल स्थानांतरण होने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी के अधिकारी एवं कर्मचारियों और जिला अधिकारियों ने भावभीनी बिदाई देकर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर नवागत कलेक्टर  शिल्पा गुप्ता का स्वागत कर कलेक्टर राठी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर अनुज रोहतगी, डिप्टी कलेक्टर, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, तहसीलदार सहित कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। 

कलेक्टर तरूण राठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिवपुरी जिले में कलेक्टर के रूप में उनका 11 महीने 11 दिन के कार्यकाल में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि कोलारस विधानसभा उपचुनाव कराने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो दायित्व एवं कार्य सौंपा गया, उसे टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूरा किया। 

उन्होंने कहा कि नवागत कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में भरपूर सहयोग देकर प्रदेश में जिले को अग्रणीय स्थान प्राप्त होगा। नवागत कलेक्टर  शिल्पा गुप्ता ने श्री तरूण राठी के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए देते हुए कहा कि श्री राठी द्वारा जिले में जो कार्य अपूर्ण है, उन कार्यों को सभी के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। अपर कलेक्टर अनुज रोहतगी ने  तरूण राठी के शिवपुरी कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके सेवाकाल को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!