सरकारी टैंकर से भरा जा रहा था प्रायवेट टैंकर, पकड़ा तो की मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शमशान घाट रोड पर टैंकर के चालक ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का कारण वार्ड में अनुबंधित टैंकर चालक के द्वारा प्रायवेट टैंकर में लेजम के जरिए खाली किया जा रहा था, जिस पर मना करने पर यह घटना घटित हो गई।  मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

देवेंद्र पुत्र चीरहरण शर्मा निवासी कालीमाता मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम के समय जब वह शमशान घाट से किसी काम से जा रहा था तभी उसने देखा कि वार्ड क्रमांक 25 में अनुबंधित टैंकर का चालक प्रायवेट टैंकर में पानी खाली कर रहा है। जिस पर जब युवक ने पूछा कि वह प्रायवेट टैंकर में पानी खाली क्यों कर रहा है तो कहना था कि वाहन पंचर हो जाने के कारण प्रायवेट टैंकर में डाल रहा है। 

जिस पर देवेंद्र ने कहा कि आप इसके लिए सरकारी टैंकर भी मंगवा सकते थे। इसी बात को लेकर टैंकर का चालक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो देवेंद्र की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवक वहां से भागकर थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!