शिवपुरी। सिंध के पानी को लेकर बवाल मच गया है। यशोधरा राजे सिंधिया हर हाल में बारिश शुरू होने से पहले लोगों के नलों में सिंध का पानी लाना चाहतीं हैं परंतु सरकारी ऐजेंसियां और ठेकेदार कंपनी का लचर रवैया अब उन्हे गुस्सा दिला रहा है। आज उन्होंने सरेआम धरने पर बैठने की धमकी दे डाली। यशोधरा राजे करोधी सम्पवेल पर अधिकारियों के साथ अवलोकन कर रहीं थीं। दोशियान के अधिकारी भी मौजूद थे जिन्हे यशोधरा राजे ने डांट पिलाई। देखिए वीडियो:
अजब एमपी के गजब मिनिस्टर । कैबिनेट मंत्री @yashodhararaje को भी शिवपुरी में धरने पर बैठने की धमकी देकर काम कराना पड रहा है.. @ChouhanShivraj @anandrai177 @_komaljaiswal @JM_Scindia @VTankha @jitupatwari @abpnewshindi pic.twitter.com/Iw9emTDGwy— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) May 5, 2018


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।